Breaking Newsअन्य

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा पुलिस ने ग्राम मलका में घर में घुसकर मारपीट, चोट पहुंचाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला मार्च माह का है, जिसमें फरियादी भागीरथ अहिरवार एवं उनके परिजनों के साथ आरोपियों ने एकत्रित होकर हमला किया था।

पुलिस द्वारा दर्ज मामले में बलवा, गृहभेदन, मारपीट एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी तुलाराम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने 7 अन्य साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है, जबकि मामले में शामिल अन्य 7 आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

प्रदेश के 48 शिवरात्रि मेलों का होगा शुभारंभ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विक्रमोत्सव-2025 की आयोजन समिति की बैठक

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: गुंडा, निगरानी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर थानों में तलब, दी सख्त चेतावनी

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का एक्शन: गुंडा-निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर, थानों में कराई हाजिरी

khabarsamayper

Leave a Comment