राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के बैतूल आगमन पर गोंडी जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” महासम्मेलन में भाग लिया और ब्रह्मकुमारी संस्थान के सदस्यों के साथ संवाद किया।
