Breaking Newsअन्य

सटई बस स्टैंड पर पुलिस का विशेष अभियान, अव्यवस्थित वाहनों के काटे चालान

सटई के बस स्टैंड क्षेत्र में बुधवार शाम थाना सटई पुलिस ने यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बिदुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने और सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने की समझाइश दी। पुलिस ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से आम लोगों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

अभियान के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अनावश्यक भीड़ लगाए जाने की शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नगर में यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। इस दौरान एएसआई जितेंद्र पांडे, आरक्षक श्याम पाठक सहित थाना सटई का पुलिस बल मौजूद रहा।

Related posts

टीआई अरविन्द्र कुजूर की धड़ाधड़,धड़पकड़ कार्रवाई से गुंडो,बदमाशो में पैदा हुआ ख़ौफ़ |! अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और बदमाश हथियार से साथ पकड़ा,भेजा जेल,लगातार जारी है कार्यवाही !|

khabarsamayper

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर इंदौर को मिला प्रदेश का पहला अत्याधुनिक गीता भवन — सभी नगरीय निकायों में बनेगा गीता भवन: मुख्यमंत्री

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के आठवें टाइगर रिजर्व का नामकरण डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर कर उन्हें यथोचित सम्मान दिया

khabarsamayper

Leave a Comment