Breaking Newsअन्य

‘सेफ क्लिक 2.0’ के 12वें दिन छतरपुर पुलिस ने घर-घर पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश

छतरपुर पुलिस के “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 12वें दिन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कोटवारों ने गांव-गांव और गली-गली मुनादी कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय बताए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी घर-घर जाकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

Related posts

देश टीबी उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

khabarsamayper

सटई में जनसमस्या शिविर: 372 आवेदन मिले, 120 का मौके पर निराकरण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें।

khabarsamayper

Leave a Comment