Breaking Newsअन्य

नौगांव महिला हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को हरकुंवर प्रजापति के साथ मारपीट की घटना दर्ज हुई थी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु होने के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस ने बद्री प्रजापति, सोनू प्रजापति, रोशनी प्रजापति और एक विधि-विरुद्ध किशोरी को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

नौगांव में यूनिटी मार्च: केंद्रीय मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

khabarsamayper

भू माफियाओं ने बगौता छेत्र मैं स्थित शासकीय जमीन को निजी दर्शाकर कर डाली प्लाटिंग प्रशासन बिलकुल शांत —

khabarsamayper

अनुशासन और फिटनेस पर जोर: छतरपुर पुलिस लाइन में जनरल परेड आयोजित

khabarsamayper

Leave a Comment