Breaking Newsअन्य

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के 10वें दिन ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने ली नशामुक्ति की शपथ

छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के 10वें दिन जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव, युवाओं पर इसके असर और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। छतरपुर पुलिस ने अभियान के तहत आगे भी जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियां जारी रखने की बात कही है।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में जनकल्याणकारी योजनाओं का किया लाभ वितरण

khabarsamayper

प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में हुई है अभूतपूर्व प्रगति

khabarsamayper

सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी में आयोजित कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग राशि होगी अंतरित

khabarsamayper

Leave a Comment