Breaking Newsअन्य

पन्ना से मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं: चार महानगरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट, अगले साल शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति और वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत के साथ विश्व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मानवता, प्रेम और सबके कल्याण का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं की शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि पन्ना मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण अगले वर्ष किया जाएगा, जिससे प्रदेश के नीट अभ्यर्थियों को चिकित्सा शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों एवं आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कृषि कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री को हल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related posts

मध्य प्रदेश में बारिश पर लग रहा ब्रेक, आज कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की वर्षा, जानें मौसम का हाल

khabarsamayper

छतरपुर आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही # दो पहिया वाहन से अवैध रूप से मदिरा परिवहन करते 02 मदिरा तस्कर गिरफ्तार

khabarsamayper

टीकमगढ़ : जन चौपाल में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्रामवासियों की राजस्व, बिजली, पानी, बीपीएल कार्ड सहित अन्य समस्याओं को सुना

khabarsamayper

Leave a Comment