15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत छतरपुर पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में फाइनल परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी श्री मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने परेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, पुलिस बैंड की शानदार प्रस्तुति, हर्ष फायरिंग का अभ्यास, मल्टी स्क्रीनिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण तथा छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

