भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग छात्राओं की एंट्री की सूचना पर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की आईडी जांच की मांग की। होटल प्रबंधन और आयोजकों ने नाबालिगों के प्रवेश से इनकार किया। हंगामा बढ़ने पर होटल स्टाफ ने छात्रों को सुरक्षित हॉल में पहुंचाया। पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक नारेबाजी होती रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
