छतरपुर के धमना गांव स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर वन विभाग ने पांच दिनों तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास केन नदी में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन व वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

