छतरपुर SP रजत सकलेचा ने मातगुवां थाने का निरीक्षण कर हवालात, परिसर और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जप्त वाहनों के निराकरण, अभिलेखों के रखरखाव और बारिश के दौरान थाना भवन की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए।
SP ने पुलिस स्टाफ से संवाद कर उनकी कार्य संबंधी समस्याओं, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी जानकारी भी ली।
