Breaking Newsअन्य

नेशनल लोक अदालत में 2380 लोगों को मिला त्वरित न्याय! 12.26 करोड़ से ज्यादा के अवार्ड पारित

छतरपुर जिला न्यायालय सहित जिले के तहसील न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 28 खंडपीठों के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते से निराकरण किया गया। लंबित प्रकरणों में 12 करोड़ 26 लाख 66 हजार 986 रुपये के अवार्ड पारित हुए और 2380 लोग लाभांवित हुए।

वहीं 1327 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण हुआ, जिनमें 1 करोड़ 25 लाख 61 हजार 193 रुपये के अवार्ड पारित किए गए और 1570 लोगों को लाभ मिला। खास बात यह रही कि समझाइश के बाद वर्षों से अलग रह रहे दो दंपतियों ने फिर साथ रहने का फैसला किया।

Related posts

80 वर्ष से अधिक के मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मिली मतदान की सुविधा

khabarsamayper

कलेक्टर ने कैबिनेट बैठक, विभागीय समीक्षाओं और लाड़ली बहना सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ली बैठक

khabarsamayper

बड़ामलहरा क्षेत्र की जनता ने रैली एवं सभा में लगाए मुर्दाबाद के नारे

khabarsamayper

Leave a Comment