Breaking Newsअन्य

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना पड़ा भारी! कोतवाली पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज किए केस

छतरपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 9 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज किए।

पुलिस के मुताबिक, महोबा रोड ब्रिज, आकाशवाणी तिराहा, बस स्टैंड, महेश टॉकीज और बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के आसपास कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आमजन के लिए परेशानी या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल रवीन्द्र भवन में अखिल भारतीय गुजराती समाज के कार्यक्रम ‘सदाकाल गुजरात’ को संबोधित कर रहे थे।

khabarsamayper

पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन छतरपुर में डायल-112 के पुलिसकर्मी एवं पायलटों का सीपीआर/बीएलएस संबंधी प्रशिक्षण

khabarsamayper

उज्जैन प्रवास पर सीएम डॉ. यादव ने खाई मशहूर सांवरिया कचौरी

khabarsamayper

Leave a Comment