Breaking Newsअन्य

MP में IT, सेमीकंडक्टर और टेलीकॉम सेक्टर को बढ़ावा, CM ने निवेशकों को किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन संवाद कर मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश IT, सेमीकंडक्टर, टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की संभावनाओं और सुविधाओं से निवेशकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत अधोसंरचना, उद्योग-हितैषी नीतियां, सिंगल विंडो से त्वरित अनुमतियां और नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार टेलीकॉम उपकरण निर्माण के साथ रिसर्च और इनोवेशन को भी बढ़ावा देने की बात कह रही है।

Related posts

छतरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सब्जी मंडी टावर के पास चल रहा था जुए का फड़

khabarsamayper

रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने पहना लहंगा — पुलिस ने निकाला जुलूस, देखने उमड़ी भीड़

khabarsamayper

आसमान में उड़ता गुब्बारा वोट डालने का दे रहा संदेश।

khabarsamayper

Leave a Comment