मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ 2028 के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हरिफाटक से लालपुर, मुल्लापुरा, शंकराचार्य चौराहा होते हुए चंदूखेड़ी मार्ग पर फोर और सिक्स लेन सड़क निर्माण, शिप्रा नदी पर अतिरिक्त पुल और टू-लेन ROB के कार्यों का जायजा लिया। सीआईआरएफ के तहत करीब 14.42 किलोमीटर लंबी सड़क, आरओबी और पुलों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
