गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरपालपुर और चंदला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चंदला में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने जराऊ माता मंदिर परिसर में श्रमदान किया और सफाई मित्रों का सम्मान किया। वहीं हरपालपुर में रेलवे स्टेशन से नगर परिषद कार्यालय तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।
