Breaking Newsअन्य

मंदिर का प्रसाद खाते ही एक परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी, नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप

छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकौहा गांव में काली मंदिर का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजन गणेश कुशवाहा का आरोप है कि पूजा के बाद मिले पेड़े का प्रसाद खाने के करीब 20 मिनट बाद सभी को चक्कर आने लगे और हालत बिगड़ गई। परिवार ने गांव के बबलू रजक पर प्रसाद में कथित तौर पर नशीला या जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। सभी 8 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में प्रसाद की जांच और पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Related posts

पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा क्षेत्र की बस्तियों में 74 लाख रुपए लागत से नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया

khabarsamayper

भदोही: फर्जी दस्तावेज़ लगाकर निकाला गया ₹1.85 लाख लोन, कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर समेत तीन पर FIR

khabarsamayper

श्री जीतन राम मांझी ने 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ), 2024 में “एमएसएमई मंडप” का उद्घाटन किया

khabarsamayper

Leave a Comment