Breaking Newsअन्य

गढ़ीमलहरा में 42 पेटी अवैध शराब पकड़ी, स्कॉर्पियो समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने लुगासी तरफ से अवैध शराब परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 42 पेटी यानी करीब 378 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने छतरपुर रोड पर संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर दो आरोपियों पुष्पेंद्र कुशवाहा और भुप्पी कोरी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार, शराब और परिवहन में इस्तेमाल हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो की कुल कीमत करीब ₹12 लाख है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

khabarsamayper

जिला मुख्यालय छतरपुर में रन फॉर वोट का आयोजन —

khabarsamayper

डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला और पुरूष टीमों को खो-खो का पहला विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

khabarsamayper

Leave a Comment