Breaking Newsअन्य

छतरपुर में ‘शोर-नो मोर’ अभियान: रॉयल एनफील्ड समेत 5 बाइक के चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त

छतरपुर यातायात पुलिस ने ‘शोर-नो मोर’ अभियान के तहत तेज और कर्कश आवाज करने वाली 5 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की है। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान रॉयल एनफील्ड सहित पांच बाइक के चालान काटे गए और उनमें लगे मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हॉकी में चमक रहा मध्यप्रदेश, एशिया कप पदक विजेताओं से मिले सीएम मोहन यादव

khabarsamayper

“‘पिता की जमीन हमारी’ कहकर दो बेटों ने की हत्या — कौशांबी में दिल दहला देने वाली वारदात”

khabarsamayper

राज्यपाल, भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतों को देंगे श्रद्धांजलि

khabarsamayper

Leave a Comment