Breaking Newsअन्य

MP Travel Mart 2026 में 34 देशों की भागीदारी, 10 हजार से ज्यादा B2B मीटिंग्स से पर्यटन को बढ़ावा

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 का सातवां संस्करण भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में 34 देशों के 100 से अधिक और देश के 180 से अधिक टूर ऑपरेटर्स के साथ प्रदेश के 250 से अधिक ट्रैवल ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों और प्रदर्शकों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान 10 हजार से अधिक B2B मीटिंग्स हुईं। वन्यजीव, ऐतिहासिक विरासत, आध्यात्मिक स्थलों, साहसिक गतिविधियों और ग्रामीण पर्यटन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने के साथ रोजगार और स्थानीय आजीविका के अवसर बढ़ाना है।

Related posts

“ऑपरेशन मुस्कान” में छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता – हरियाणा व किशनगढ़ से 2 गुमशुदा बालिकाएँ सुरक्षित बरामद

khabarsamayper

दतिया की रेत पर ग्वालियर पुलिस की बड़ी रेड, अवैध परिवहन में तीन ट्रैक्टर जब्त

khabarsamayper

ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

khabarsamayper

Leave a Comment