छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गोलू नामदेव मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के वर्ष 2022 के प्रकरण में, जबकि मोहन अहिरवार वर्ष 2024 के चेक बाउंस प्रकरण में फरार चल रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में की गई।
