Breaking Newsअन्य

छतरपुर में 16 साल पुराने चेक बाउंस केस का इनामी वारंटी गिरफ्तार, ₹8 हजार का था इनाम

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत वर्ष 2010 के चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे वारंटी धनीराम चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर ₹8,000 का इनाम घोषित था। वह ग्राम रानीखेरा, थाना बड़ा मलहरा का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में की गई।

Related posts

ग्वालियर में 22 वर्षीय फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में एकतरफा प्रेम का जिक्र

khabarsamayper

🚨 कलेक्टर ने अवैध रेत परिवहन मामले में लिया संज्ञान, एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी

khabarsamayper

8 साल पुराने अवैध शराब मामले का वारंटी गिरफ्तार! ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत भगवां पुलिस की कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment