मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनंदन संकल्प पारित किया गया। कैबिनेट ने वर्ष 2047 तक ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक तक के सफर को लोकसेवा और जनकल्याण से जुड़ा बताया। बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे।
