छतरपुर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का “शोर-नो मोर” अभियान जारी है। कोतवाली पुलिस ने सागर रोड से बस स्टैंड की ओर तेज आवाज में DJ बजाते हुए जा रहे 3 मोबाइल DJ संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, तेज आवाज से शांति और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने DJ संचालकों से निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने और अनावश्यक तेज आवाज से बचने की अपील की है।
