Breaking Newsअन्य

MP में सोयाबीन उत्पादन पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले—देश के कुल उत्पादन में 45% हिस्सेदारी

इंदौर में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश की फूड बास्केट के रूप में पहचान रखता है और सोयाबीन उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश की हिस्सेदारी करीब 45 प्रतिशत है। उन्होंने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, एमएसएमई और उद्योगों के विस्तार के लिए निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सोयाबीन की मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, निर्यात और रिफाइंड ऑयल के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के करीब 15 उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

छतरपुर: शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला ₹8 हजार का इनामी आरोपी जंगल से गिरफ्तार

khabarsamayper

मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया

khabarsamayper

पी.एम. मित्र पार्क में पुनर्वास को प्राथमिकता, भैंसोला के 24 परिवारों को मिले पक्के आवास

khabarsamayper

Leave a Comment