Breaking Newsअन्य

छतरपुर में CRC भवन का केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने किया निरीक्षण, जल्द शुरू होंगी आधुनिक सुविधाएं

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने छतरपुर में निर्माणाधीन सीआरसी के स्थायी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। नए परिसर में दिव्यांगजनों को फिजियोथेरेपी, स्पीच-हियरिंग सेवाएं, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, विशेष शिक्षा और कौशल विकास जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वरिष्ठ नागरिकों को भी राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी। इससे बुंदेलखंड के जरूरतमंद लोगों को पुनर्वास सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी

Related posts

छतरपुर में गुरुवार को 65 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं एनसीसी के 60 सीनियर कैडेट्स एवं 10 अन्य सहित कुल 135 सिविल डिफेंस वॉलंटियर का एक दिवसीय प्रशिक्षण

khabarsamayper

13 साल पुराने दुष्कर्म मामले का ₹8000 इनामी वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का जनसंवाद अभियान — कॉलोनियों और रहवासी क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर नागरिकों से बातचीत

khabarsamayper

Leave a Comment