Breaking Newsअन्य

छतरपुर के टिकरी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत! हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को पप्पू लाल और उनके पिता का रास्ता रोककर मारपीट की गई थी और उन्हें मोटरसाइकिल से गिराने की शिकायत दर्ज हुई थी। घटना में घायल श्यामलाल पाल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने सुनील कुशवाहा और बबलेश कुशवाहा, दोनों निवासी ग्राम टिकरी, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related posts

अब बिजावर कालेज मे भी science और commerce की पढ़ाई भी शुरू होगी

khabarsamayper

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता रही सर्वोपरि : केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह

khabarsamayper

हमले से बचने ,गेट कूदती बच्ची फिसली और घायल

khabarsamayper

Leave a Comment