छतरपुर जिले के ढड़ारी गांव के पास रविवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। नरेंद्र सिंह भदौरिया अपनी पत्नी शकुंतला सिंह भदौरिया और दो बच्चों के साथ बल्देवगढ़ से छतरपुर आ रहे थे। कार से धुआं और लपटें उठती देख ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। इसके बाद परिवार के चारों सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी सामने आई है। समय रहते गाड़ी रोकने से बड़ा हादसा टल गया।
