छतरपुर के ई-दक्ष केंद्र में 27 से 30 अक्टूबर तक कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत चार विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में सेवा भाव, नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेह प्रशासन पर जोर दिया गया।
