नर्मदापुरम22 मिनट पहले
कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 में होने वाले सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन की तिथियां निर्धारित की गई। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण नर्मदापुरम ने बताया जिले में जनपद पंचायत एवं नगर पालिका, नगर पंचायत, साडा केंट पचमढ़ी अलग–अलग तारीखों को विवाह सम्मेलन होंगे।
सामूहिक विवाह के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार जनपद पंचायत बनखेड़ी एवं नगर पंचायत बनखेड़ी में 1 फरवरी 2023 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी तरह से जनपद पंचायत पिपरिया एवं नगर पालिका पिपरिया में 6 फरवरी 2023, नगर पंचायत सोहागपुर एवं नगर पंचायत सोहागपुर में 30 जनवरी 2023 को, जनपद पंचायत माखननगर एवं नगर पंचायत माखननगर में 9 फरवरी 2023 को, जनपद पंचायत नर्मदापुरम में 10 फरवरी 2023 को, नगर पालिका सिवनीमालवा में 14 फरवरी को तथा नगरपालिका इटारसी में 25 अप्रेल 2023 को सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…
