अन्य

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में नवदुर्गा उत्सव में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में नवदुर्गा उत्सव में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान बंगाली मार्केट और ऋषि नगर में आयोजित नवदुर्गा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने बंगाली कॉलोनी स्थित माँ काली मंदिर में पूजा कर धूप अर्पित की और कहा कि यहां के आयोजन की परंपरा अत्यंत पुरानी और समृद्धशाली है।

ऋषि नगर में माँ शक्ति की पूजा कर आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और उज्जैन में भव्य सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं और मातृशक्ति को नवरात्रि पर्व की मंगलकामनाएँ दीं।

Related posts

सुरक्षा बलों को मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश

khabarsamayper

CNG पंप थप्पड़ कांड: ‘क्या माल लग रही है, आंख भी मारी…’ — SDM की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

khabarsamayper

“नगर परिषद CMO पर गंभीर आरोप — भाजपा नेता के घर फिंकवाया कचरा, वीडियो वायरल!”

khabarsamayper

Leave a Comment