
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा और भक्ति से भरा कन्या-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
📌 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारे।
📌 चुनरी ओढ़ाकर आरती की और स्नेहपूर्वक संवाद कर दुलार दिया।
📌 मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से पूरी, खीर और मिष्ठान परोसा।
📌 भोजन उपरांत सभी कन्याओं को उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि ‘बेटी है तो भविष्य है’ संदेश भी देता है।
