दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के दौरान किरोड़ीमल कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इस दौरान NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।एक छात्रा ने मौजूदा DUSU अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, NSUI प्रत्याशी का कहना है कि चुनाव में धांधली की जा रही है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
