Breaking Newsअन्य

IISER भोपाल को ₹485 करोड़ की सौगात, नए कैंपस-आधुनिक लैब और इनोवेशन पार्क का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने IISER भोपाल के विस्तारित परिसर ‘अत्रि’ के शिलान्यास समारोह में कहा कि मध्यप्रदेश में शोध और नवाचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि IISER भोपाल को ₹485 करोड़ की लागत से नया कैंपस, आधुनिक लैब और इनोवेशन पार्क की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया और बरगद व पीपल के पौधे लगाए। इसके बाद उन्होंने संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया और शोध व शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Related posts

छतरपुर: एसडीओपी लवकुशनगर ने थाना सरवई का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

जिले में फसल अवशेष न जलाने के लिये विशेष जन जागरूकता अभियान जारी

khabarsamayper

छतरपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबंगई! टिकट मांगने पर रेलवे कर्मचारी से की गाली-गलौज, धमकाते हुए बिना टिकट निकले बाहर

khabarsamayper

Leave a Comment