Breaking News

MP में बीजेपी की चुनावी रणनीति के सेंटर पॉइंट में आदिवासी मोदी-शाह भी लगाएंगे जोर —

मध्य प्रदेश में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, और चुनावी मौसम में आदिवासी सूबे की सियासत का सेंटर पॉइंट बन गए हैं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी सूबे की सत्ता के शीर्ष पर दोबारा काबिज होने की जंग में पूरा फोकस आदिवासियों पर ही शिफ्ट किए हुए है,
आदिवासी मतदाताओ का भरोसा फिर से जीतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं, वे आदिवासी बहुल जिलों का जमीनी फीडबैक ले रहे हैं, उधर, बीजेपी रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के जरिए मतदाताओं के बीच अपने सबसे बड़े चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ उतरने के प्लान के साथ तैयार है, 22 जून को गृह मंत्री अमित शाह आदिवासी बहुल बालाघाट से यात्रा की शुरुआत करेंगे. समापन 27 जून को शहडोल पहुंचकर होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश आ रहे है , वे राजधानी भोपाल से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, इसके बाद शहडोल के कार्यक्रम में भाग लेंगे, मोदी शहडोल जिले के पकरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान कार्डधारकों से बात करेंगे, उनका गांव के बैगा, गोंड और कोल आदिवासी जाति के मुखिया के साथ भोजन करने का भी कार्यक्रम है। पीएम मोदी 27 जून को दिनभर एमपी में ही रहेंगे। वे इस दिन शहडोल के आदिवासियों के साथ घंटों बिताएंगे। पीएम आदिवासियों के साथ ही खाना खाएंगे। खास बात ये है कि इस दिन वे अपने कुक के हाथ का भोजन नहीं करेंगे , बल्कि आदिवासियों के घरों में बना खाना खाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी का शहडोल के बुढ़ार पकरिया में आदिवासी समाज के साथ संवाद और भोजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां एक बेहद खास बात होगी। पीएम मोदी के भोजन में परोसे जाने वाली सभी व्यंजन मोटे अनाज यानि मिलेट्स से तैयार होंगे। सबसे विशेष बात यह है कि मोटा अनाज का यह भोजन बनाने कोई विशेष कुक नहीं आ रहा है बल्कि इसे स्थानीय आदिवासी ही अपने घर में बनाएंगे।
भोजन मैं क्या – क्या होगा –
पीएम को परोसे जाने वाले भोजन में कोदो.कुटकी, ज्वार बाजरा और महुआ से बने व्यंजनों को शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने भोजन व्यवस्था की रिपोर्ट पीएमओ को भेजी है। वहां से निर्देश का इंतजार है। अधिकारियों के अनुसार पीएम का भोजन बगीचे में होगा। यहीं पर पीएम अलग.अलग वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे।

 

 

 

Related posts

बंधक श्रम उन्मूलन के संबंध मेें आमजन को जागरुक करने के निर्देश —-

khabarsamayper

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के जोधपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 11 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

khabarsamayper

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा है कि विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत से निकलता है।c

khabarsamayper

Leave a Comment