Breaking News

MP Weather : थमी बारिश की रफ़्तार, कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना, जानें IMD का अपडेट

मध्य प्रदेश में बारिश पर लग रहा ब्रेक, आज कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की वर्षा, जानें मौसम का हाल

MP Weather : थमी बारिश की रफ़्तार, कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना, जानें IMD का अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मध्य प्रदेश के आसपास कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है जिसके कारण बारिश रुकी हुई है, बादल छंट गए हैं, धूप खिली हुई है।

MP Weather : मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई तेज रफ़्तार बारिश ने जो विषम हालात बना दिए है फिलहाल उससे अब राहत मिली है, क्योंकि बारिश की रफ़्तार अभी थमी हुई है। हालाँकि मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को प्रदेश के 9 जिलों में बौछारें या फिर हल्की बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के इन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मध्य प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, डिंडोरी, खरगोन, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्ना में आज हल्की बारिश हो सकती है या फिर बौछारें पड़ सकती हैं, राज्य में फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी जिसके कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, प्रदेश के कई शहरों में बाढ़ के हालात बन गए थे, कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी, रेस्क्यू के लिए सेना और NDRF की टीमों की मदद लेनी पड़ी थी। भारी बारिश के चलते कई घर डूब गए थे, कई घर गिर गए थे, बांधों के गेट खोलने पड़े थे जिससे कई गाँव और निचली बस्तियां डूब गई थी, हालात को देखते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ियों में छुट्टी करने पड़ी थी लेकिन अब हालात सामान्य हो गए हैं।

23 सितम्बर के बाद बदल सकता है मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मध्य प्रदेश के आसपास कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है जिसके कारण बारिश रुकी हुई है, बादल छंट गए हैं, धूप खिली हुई है जिससे जहाँ पानी भरा था अथवा जो क्षेत्र डूब में आ गये थे वहां के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। उधर संभावना है कि  23 सितम्बर के बाद मौसम में फिर कुछ बदलाव आ सकता है यानि फिर बारिश हो सकती है।

Related posts

DJ पर धक्का लगा तो भड़क उठा युवक, दूल्हे को तीन बार चाकू मारा — ड्रोन कैमरे से हुआ पीछा

khabarsamayper

दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक युवक की हालत गंभीर एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल*

khabarsamayper

जोधपुर में स्कूल छात्र हिट एंड रन का शिकार, चालक फरा

khabarsamayper

Leave a Comment