Breaking Newsअन्य

MP में 3200 करोड़ का ग्रीन एनर्जी निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव से SAEL कंपनी की मुलाकात

Mohan Yadav से बुधवार शाम समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र की कंपनी SAEL Industries Limited के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखबीर सिंह आवला ने मध्यप्रदेश में बायोमास एग्रीकल्चर वेस्ट से ऊर्जा उत्पादन के लिए 3200 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा उन्होंने अन्य संभावित निवेश क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में निवेश की मंशा पर खुशी जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है और सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, एमपी औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला सहित कंपनी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

CM कन्या विवाह/निकाह योजना: जानिए… साल 2023 में इन तारीखों को होंगे सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन

Admin

छतरपुर,नगर पालिका में डीजल चोरी करने वाले तीन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज,कचरा कलेक्शन वाहनों से चोरी करते थे

khabarsamayper

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को राज्यपाल का संदेश — “समर्पण और संवेदनशीलता से ही मिलती है सच्ची सफलता”

khabarsamayper

Leave a Comment