Breaking News

MP में ‘बिपरजॉय’ का असर 18-19 जून को ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश; 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं —

देश के कई हिस्सों में खतरनाक हो चुका तूफान ‘बिपरजॉय’ मध्यप्रदेश में भी असर दिखा सकता है। 18-19 जून को राजस्थान से सटे ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 50Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा रह सकती है। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। IMD भोपाल की सीनियर मौसम वैज्ञानिक बताया कि 19 जून या इससे पहले तूफान से संबंधित लो प्रेशर एरिया का सेंटर नॉर्थ ईस्ट राजस्थान के आसपास रहेगा। इसके चलते पश्चिमी मध्यप्रदेश के इलाके खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद असर कम हो जाएगा। गुरुवार को भोपाल शहर में 3.3 मिमी बारिश हुई। गुना में भी पानी गिरा। मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में भी 18-19 जून को बारिश हो सकती है। तूफान की वजह से तेज हवा भी चल सकती है।

No photo description available.

Related posts

मध्यप्रदेश में बनेगी गिफ्ट सिटी, विज्ञान और तकनीक में निवेश बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जोर

khabarsamayper

ढड़ारी गौशाला में मृत और बीमार गौवंश की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की शाम फ्रैक्चर हॉस्पिटल में उपचाररत श्री रजनीश अग्रवाल को देखने पहुंचे

khabarsamayper

Leave a Comment