भारतीय सेना ने वार्षिक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता 2024 ‘इनो-योद्धा’ में घरेलू नवाचारों का प्रदर्शन किया
भारतीय सेना ने वार्षिक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता 2024 ‘इनो-योद्धा’ में घरेलू नवाचारों का प्रदर्शन किया भारतीय सेना ने थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की उपस्थिति में नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में इनो-योद्धा 2024-25 नामक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया। इनो-योद्धा भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह मौजूदा क्षमताओं की कमी को दूर करने, सैन्य गतिविधियों, लॉजिटिक्स और प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाने तथा सैन्य कार्रवाई प्रभावशीलता को विस्तार देने के लिए संस्थानिक नवाचारों की पहचान करता है। भारतीय सेना के सामने सैन्य गतिविधियों से संबंधित अनेक चुनौतियां हैं, जो भूभाग, मौसम व प्रतिकूल खतरों की अनिश्चितताओं के कारण और भी गंभीर हो जाती हैं। भारतीय सेना संस्थानिक एवं स्वदेशी नवाचारों को बढ़ावा देती है, जो कि थल सेना में सैनिकों द्वारा अनुभव की गई चुनौतियों पर आधारित होते हैं। ये सैनिक अपने जुनून,
