डाक विभाग ने सिकल सेल उन्मूलन – 2047 पर स्मारक डाक टिकट जारी किया 15 नवंबर 2024 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने पीजी कॉलेज, धार में “सिकल सेल उन्मूलन- 2047” को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में डाक विभाग की ओर से मध्य प्रदेश सर्कल, भोपाल के मुख्य डाकपाल महा-प्रबंधक श्री विनीत माथुर और इंदौर की डाकपाल महा-प्रबंधक श्रीमती प्रीति अग्रवाल उपस्थित रहे। सिकल सेल उन्मूलन 2047 पर डाक टिकट जारी किया गया सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है,