उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ज़िले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर गला घोंटकर उनकी जान ले ली, और इसके बाद खुद भी फंदे से झूल गई।
