Breaking News

अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता से कमिशनिंग प्रशिक्षण में सीखे : जिला निर्वाचन अधिकारी

अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता से कमिशनिंग प्रशिक्षण में सीखे : जिला निर्वाचन अधिकारी
——
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी का कमिशनिंग का कार्य 6 नवम्बर से शा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 01 छतरपुर में किया जाएगा। इस संबंध में जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनको कमिशनिंग प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिये कि पूरी गंभीरता से ईव्हीएम का कमिशनिंग प्रशिक्षण प्राप्त करें। जिससे किसी प्रकार की कोई भी त्रुटि न हो।
प्रशिक्षण दो सत्र में दिया गया। प्रथम पाली में विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर, छतरपुर, बिजावर और द्वितीय पाली में चंदला, राजनगर, मलहरा के लिए नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री ब्योम जार्ज एवं श्री रघुवंश गुरूदेव द्वारा दिया गया।

 

Related posts

लखनऊ: गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या, सड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी

khabarsamayper

अनियंत्रित होकर अचानक बस पलटी 15 से 20 यात्री हुए घायल सागर कानपुर रोड के साठिया घाटी की घटना

khabarsamayper

प्रतियोगिता में 22 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय सशस्त्र बलों के 557 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता की जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment