उज्जैन की पुरानी बस्ती अब्दालपुरा में सड़क चौड़ीकरण के लिए 272 मकानों के रहवासी अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। यहां हिंदू, मुस्लिम और बोहरा समुदाय के लोगों ने सड़क के लिए अपनी जगह देने पर सहमति जताई है। स्थानीय कादर भाई का कहना है कि वर्षों से संकरी सड़क के कारण आवागमन में परेशानी होती थी, अब सड़क चौड़ी होने से आवाजाही आसान होगी। वहीं पवन पांचाल ने कहा कि चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापार और संपत्तियों के मूल्य को भी बढ़ावा मिल सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस काम में सभी मिलकर सहयोग कर रहे हैं।
