Breaking Newsअन्य

“अमर शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व”: डॉ. मोहन यादव

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को उनके गृह ग्राम बोहानी (जिला नरसिंहपुर) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को इस अंतिम संस्कार समारोह में पहुंचे, उन्होंने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित किया और कांधा भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीष शर्मा ने नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस का परिचय दिया और कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने परिवार को ढाँढस बंधाया और कहा कि उनकी शहादत पर पूरा प्रदेश गर्व करता है। साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता, एवं छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर बनाए जाने की घोषणा की।

Related posts

छतरपुर: एसडीओपी लवकुशनगर ने थाना सरवई का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

छतरपुर जिला अस्पताल में महिलाओं की जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

khabarsamayper

भू माफियाओं ने बगौता छेत्र मैं स्थित शासकीय जमीन को निजी दर्शाकर कर डाली प्लाटिंग प्रशासन बिलकुल शांत —

khabarsamayper

Leave a Comment