Breaking Newsअन्य

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ा एक्शन लेने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में टास्क फोर्स, सड़क सुरक्षा, नारकोटिक्स एवं जघन्य अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने खनिज, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी और बड़े स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनन में उपयोग होने वाली मशीनों की पहचान और निगरानी पर भी जोर दिया।

जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आरोपियों को कठोर सजा दिलाने, केस डायरी का गहन अध्ययन करने और गवाहों को प्रभावित होने से बचाने के निर्देश दिए।

अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर सख्ती

कलेक्टर ने आबकारी विभाग को अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने पर जोर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने बिना पेंट वाले स्पीड ब्रेकरों पर पेंट कराने, शहर में दुर्घटना का कारण बन रहे अव्यवस्थित बिजली पोल हटाने तथा बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। फव्वारा चौक सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों में भी अभियान चलाने को कहा गया।

Related posts

14 मार्च को ग्वालियर में नेशनल लोक अदालत, हजारों मामलों के निपटारे का लक्ष्य

khabarsamayper

कृषि में नई तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

जन भागीदारी के महाकुंभ में 36 लाख नागरिकों ने की सहभागिता

khabarsamayper

Leave a Comment