Breaking Newsअन्य

अशोक सिंघल की सेवाएं सदैव याद रहेंगी, जन्म शताब्दी आयोजन में MP सरकार देगी सहयोग: CM मोहन यादव

भोपाल के रविंद्र भवन में विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता स्व. अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता और एकात्मकता की भावना को मजबूत करने में स्व. सिंघल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजन और सामाजिक समरसता कार्यक्रमों के लिए विश्व हिंदू परिषद को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में धारा 370 की समाप्ति, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई तथा मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पहल का भी उल्लेख किया।

Related posts

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए छतरपुर जिले के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ ने जिला प्रशासन ने

khabarsamayper

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर तीसरे दिन भी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित

khabarsamayper

किशनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कदवारा से अवैध 12 बोर बंदूक और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment