Breaking News

आओ बनाये मतदान केन्द्र स्वच्छ एवं सुन्दर जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्हीसी के माध्यम से की समीक्षा मतदान केन्द्रों को स्वच्छ सुन्दर बनाने अधिकारी कर्मचारी कल करेंगे श्रमदान

आओ बनाये मतदान केन्द्र स्वच्छ एवं सुन्दर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्हीसी के माध्यम से की समीक्षा
मतदान केन्द्रों को स्वच्छ सुन्दर बनाने अधिकारी कर्मचारी कल करेंगे श्रमदान
——
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने विधानसभा चुनाव अंतर्गत 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में स्वीप गतिविधियां, महिला पोलिंग बूथ, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाएं, आदर्श पोलिंग बूथ, एएमफ सहित केन्द्रों पर स्वच्छता एक्टिविटी करने के संबंध में व्हीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती तपस्या परिहार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया उपस्थित रहीं। व्हीसी के माध्यम से जिले के जनपद सीईओ, सीएमओ, एसई एमबीईबी, ईई पीएचई व आरईएस सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने समस्त अधिकारियो का निर्देशित किया कि आओ बनाये मतदान केन्द्र स्वच्छ एवं सुन्दर थीम पर मतदान केन्द्रों को सुन्दर बनाने के लिए 4 नवम्बर को ग्रामीण स्तर के अधिकारी-कर्मचारी श्रमदान करेंगे। साथ ही निर्वाचन हेतु केन्द्रों को साफ स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे। कलेक्टर ने प्लास्टिक मुक्त मतदान केन्द्र बनाने की गतिविधियों के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएं, नहीं तो संबंधित कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
शतप्रतिशत् मतदान सुनिश्चित कराने के लिए व्यापारियों, दुकानदारों, होटल संचालकों आदि के साथ चर्चा करें और इन्हे विभिन्न नवाचार गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए कहें। साथ ही जिले के ऐसे मतदाता जो बाहर कार्य करते हैं। उनसे भी बात कर कहें कि दीपावली पर घर आएं तो त्यौहार मनाने के साथ-साथ लोकतंत्र के उत्सव में वोट डालकर भाग लें।

Related posts

कलेक्टर के निर्देशन में पटवारियों को दिया जा रहा तकनीकी प्रशिक्षण —–

khabarsamayper

भारतीय नववर्ष पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने निकाली श्रीराम जी की झांकी विमान यात्रा ________

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस कंपनी का नेतृत्व कुछ दृढ़ संकल्पित, दूरदर्शी और अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त की है और अब मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक मेगा-विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment