Breaking News

आपदा मित्रता योजना प्रबंधन प्रशिक्षण —

आपदा मित्रता योजना आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के आज छठवें दिन किसी भी आपदा के समय प्राथमिक उपचार की थी गई जानकारी।
छतरपुर। बस स्टैंड के पास जटाशंकर पैलेस में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार एवं राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के मार्गदर्शन में जिला छतरपुर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के द्वारा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
12 दिन तक चलने वाले आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में जिले से शामिल हुए छात्र-छात्राओं को आज प्रशिक्षण के छठवें दिन प्राथमिक उपचार के बारे में डॉ. कोसा (हेल्थ उपचारिकता) के द्वारा जानकारी दी गई। होमगार्ड कमांडेड करण सिंह ने आज हार्ट अटैक के समय प्राथमिक उपचार कैसे किया जा सके इसके बारे में सभी डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण में होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ प्लाटून कमांडर अमित दुबे द्वारा आपदा से निपटने के लिए जिलेभर से शामिल हुए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसमें आज प्रशिक्षण के छठवें दिन किसी भी आपदा से निपटने के लिए दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कैसे किया जा सके यदि किसी को सर्प ने डसा है तो उसका प्राथमिक उपचार कैसे किया जा सके और कितने समय सीमा के अंदर उसे जिला चिकित्सालय भेजा जा सके ताकि उसे एंटीडोट मिल सके। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने और छात्र-छात्राओं ने क्या कहा सुनिए।

No photo description available.

Related posts

सीएम डॉ. यादव ने 27% ओबीसी आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाई

khabarsamayper

प्रगति प्रौद्योगिकी और शासन के अद्भुत संयोजन का प्रतिनिधित्व करती है, यह सुनिश्चित करती है कि बाधाएं दूर हों और परियोजनाएं समय पर पूरी हों: प्रधानमंत्री

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने 2026 के लिए मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए

khabarsamayper

Leave a Comment