इंदौर में नगर निगम का बजट पेश किया गया। इस बार का यह बजट इ बजट है। इस बार का यह बजट 7500 करोड़ रूपए का है। भाषण के दौरान महापौर ने कहा कि 150 चौराहों को फ्री वाईफाई जोन बनाया जाएगा। डिजिटल सिटी बनाने के लिए 60 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए नगर निगम खुद का डेटा सेंटर भी बनाएगा।
