अन्य

इंदौर में सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

इंदौर की सांस्कृतिक धरती पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को वर्ष 2025 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत को वैश्विक ऊँचाइयों तक पहुँचाया और उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान कलाकारों के योगदान को नमन है।
सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक सोनू निगम ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खास पलों में से एक है।
समारोह में संगीत संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें गायक अंकित तिवारी और उनके दल ने मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

Related posts

मुरादाबाद में छात्रा से छेड़छाड़, CCTV में कैद; लड़की ने दिखाया साहस

khabarsamayper

ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिये एक संकेत पर सभी सायरन बजें

khabarsamayper

बबीना मेन चौराहे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने किया काबू

khabarsamayper

Leave a Comment